वाराणसी विकास प्राधिकरण की वीसी साहिबा: दालमंडी के सीके0 46/38-A में बने इस आलीशान बेसमेंट को बालू से बंद करने का आदेश हुआ था वर्षो पहले, आज ये गुलज़ार है

शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी विकास प्राधिकरण की अपनी ही लीला होती है। लीला ही नही बल्कि इस लीला का खेल भी गजब का होता है। दो साल पहले सील भवन में निर्माण चलता रहता है। दुर्घटना होती है, तब भी अपने अधिकारियो को अधिनस्त गुमराह करते रहते है। फिर आखिर रात होती है और बात खुलती है। बात खुली तो हडकंप मच गया और फिर चली तबादला एक्सप्रेस। तब जाकर लोगो को जानकारी होती है कि सालो तक जिस बात को दबाया गया था वह बात आखिर खुल गई।


इस मामले में स्थानीय जेई इकबाल हाश्मी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही होगी। इस मामले में वाराणसी विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी से बात किया गया तो उन्होंने भी मामले में संज्ञान आने के बाद अब कार्यवाही की बात कही है। देखना होगा कि अब कार्यवाही कब तक होगी।











