वृक्ष गंगा अभियान के तहत किया गया पौधरोपण, बोले मोहन मद्धेशिया पेड़ पौधे धरती को दिए गए अनुपम उपहार है

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे वृक्ष गंगा अभियान के तहत बुधवार को जननायक चंद्रशेखर उद्यान में पौधरोपण किया गया। इस अभियान के जनपद प्रभारी मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। इनके बिना जीवन संभव नहीं है।












