सीएचसी सीयर के नए अधीक्षक डा0 राकेश कुमार सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): सीएचसी सीयर के नए अधीक्षक डा0 राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। सीएमओ डा0 जयंत कुमार के आदेश के क्रम में जौनपुर से स्थानांतरित होकर बिल्थरारोड सीएचसी सीयर पहुंचे डा0 राकेश कुमार सिंह को बुधवार को अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण करने के बाद बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।












