चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था छात्र, गिरने से हुई मौत, रात भर पटरी पर पड़ा रहा शव

ईदुल अमीन
वाराणसी: चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश मे गिरने से छात्र की मौत हो गई। घटना वाराणसी के बड़ागाव का है जहाँ चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में छात्र की मौत हो गई। छात्र का शव रात भर पटरी पर ही पड़ा रहा जब बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने छात्र का शव देखा तो शोर मचाया। घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल और पहचान पत्र की मदद से मृतक की शिनाख्त की। परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

इस दौरान गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देर शाम होने के कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। उपचार नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव रेलवे ट्रैक पर देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।











