बिहार में फिर ज़हरीली शराब का कहर: शराबबंदी के बीच ज़हरीली शराब के कहर से छपरा में 5 की मौत

अनिल कुमार
पटना: गुजरात के बाद अब बिहार में ज़हरीली शराब का कहर देखने को मिल रहा है। गुजरात के बाद अब बिहार में ज़हरीली शराब का तांडव जारी है। बिहार में शराबबंदी के बीच ज़हरीली शराब का कहर देखने को मिल रहा है। शराबबंदी के बीच यहाँ एक बार फिर से सारण जिले में पांच लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि सभी मौतें जहरीली शराब पीने की वजह से हुई हैं। आशंका है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में अलाउद्दीन, कामेश्वर महतो, रामजीवन, रोहित सिंह व पप्पू सिंह शामिल हैं। मढ़ौरा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि की जा सकेगी। बिहार के सारण जिले में पिछले सप्ताह भी जहरीली शराब के कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी। लगभग दो दर्जन लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। सारण जिला के मकेर थाना क्षेत्र के भाथा नोनिया टोली व भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो भाथा गांव में कई लोगों ने शराब का सेवन किया था।











