किड्स वंडरलैंड स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम के बीच मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

साभार: स्वप्निल तिवारी
कानपुर: स्वतंत्र दिवस के अवसर पर नौबस्ता गल्ला मंडी स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित देश भक्ति के गीत गाकर शहीदों को याद किया गया। वही प्रिंसिपल आरती सिंह ने मुख्य अतिथि स्वामी बाल योगी अरुण चैतन्य पूरी महाराज सिद्धनाथ घाट का सम्मान किया व झंडा रोहण किया गया.

उन्होंने कहा हम सभी को भारत की उन्नति के लिए मिलकर प्रयास करने चाहिए।उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए हम सभी को अपने महान राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखकर कार्य करना चाहिए।हमेशा देश सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर पूजा शर्मा, प्रीति सिंह, प्रियंका त्रिपाठी, माया गुप्ता, श्रेया दीक्षित, कल्पना सविता, कंचन पांडेय, खुशी अवस्थी, दीपिका निगम, विनीता पाल, लक्ष्मी तिवारी, रजत, एड.कमलेश कुमार द्विवेदी, विनोद शुक्ला, जगदीश नारायण सचान, नरेंद्र शुक्ला, दुर्गेश दीक्षित, भानु तिवारी, जीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।











