VE INFOTECH, Institute Of Technology And Management में रंगारंग कार्यक्रम के बीच मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मो0 सलीम
वाराणसी: स्वतंत्र दिवस के अवसर पर रामनगर स्थित VE INFOTECH, Institute Of Technology And Management में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्था के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित देश भक्ति के गीत गाकर शहीदों को याद किया। वही प्रबंधक अनुपम राज ने मुख्य अतिथि पत्रकार शाहीन बनारसी का स्वागत किया, जिनके द्वारा ध्वजारोहण किया गया और ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ।
संस्था के प्रमुख अनुपम राज ने छात्र छात्राओं को समबोधित करते हुवे कहा कि इस प्रकार से हमारी परिवार के प्रति ज़िम्मेदारी है वैसे ही हमारी हमारे समांज के लिए भी बड़ी जिम्मेदारियां है। हमको अपने राष्ट्र के लिए जीने मरने को हमेशा तैयार रहना चाहिए। हम युवा इस राष्ट्र का वर्त्तमान है और वर्त्तमान की यह ज़िम्मेदारी होती है कि भविष्य को उज्जवल बनाये। आप सभी शिक्षित वर्ग से आते है आपको एक एक बच्चे को शिक्षित करने का खुद से वायदा करना चाहिए।












