कानपुर के भीतरगाँव हादसे में दारु पीकर ट्रैक्टर चला रहा राजू अभी भी है फरार, नहीं आया अपनी बेटी और माँ के अंतिम संस्कार पर, जाने उसको है किस बात का डर

शाहीन बनारसी (इनपुट: मो0 शरीफ)
डेस्क: कानपुर जनपद के घाटमपुर स्थित भीतरगाँव में हुई दुर्घटना जिसमे दर्जनों लोगो की जान ले लिया में मृतकों के अंतिम संस्कार का सिलसिला कल रविवार को भी जारी रहा। इस दुर्घटना का सबब बना राजू आज अपनी माँ और बेटी के अंतिम सस्कार में भी नही आया। राजू ही वह शख्स है जिसके बच्चे का मुंडन था और वह दारु पीकर ट्रैक्टर दौड़ा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि राजू ने शराब पिया हुआ था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नही है। इस हादसे में राजू की माँ और बेटी का भी देहांत हो गया था। कल रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया लेकिन राजू नहीं आया। वहीं ट्रैक्टर मालिक भी फरार है। पुलिस इन दोनों की तलाश में लगी है।

राजू को अंदाजा हो गया कि उसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ। उसे आशंका है कि वह गया तो उस पर पुलिस कार्रवाई तो करेगी ही ग्रामीण भी उसके साथ कुछ गलत कर सकते हैं। शायद राजू इसीलिए भागता फिर रहा है। सिर्फ यही नही ट्रैक्टर मालिक प्रहलाद भी फरार है। पुलिस को उसकी भी तलाश है। सीओ घाटमपुर टी0बी0 सिंह ने बताया कि अब तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।










