मऊ: हिंदी भवन दुर्गा पूजा पंडाल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ड्यूटी पर तैनात दो फायरमैन ने आग पर पाया काबू

संजय ठाकुर
मऊ: कल मंगलवार की रात मऊ जिले में करीब 11:30 बजे हिंदी भवन दुर्गा पूजा पंडाल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ड्यूटी पर तैनात दो फायरमैन ने आग पर काबू पा लिया। हिंदी भवन दुर्गा पूजा पंडाल में कॉर्पेट के नीचे से गयी वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात दो फायरमैन ने आग पर काबू पा लिया। उधर पूजा पंडाल में आग लगने की सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए दोनों फायरमैन की ततपरता और सूझबूझ से आग पर काबू पाने की तारीफ की।

वहीं घटना की सूचना मिलने मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और वायरिंग में टेपिंग कराते हुए अन्य स्थानों की वायरिंग भी ठीक कराने और उपस्थित वालंटियर्स को अग्निश्मन यंत्र आदि सहित सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों सतर्क फायर मैन को उनकी ततपरता हेतु शाबाशी दी।











