भाजपा विधायक लल्लन पासवान के विवादित बयान ने मचाया सियासी खलबली, कहा था “मुस्लिम लक्ष्मी की पूजा नही करते तो क्या वह अमीर नही होते, सरस्वती की पूजा नही करते तो क्या वह पढ़े लिखे नही होते”

अनिल कुमार
डेस्क: बिहार के भाजपा विधायक ललन पासवान ने कल बुधवार को हिंदू देवी-देवताओं के बारे में विवादित बयान देकर सियासी खलबली मचा दिया है. उनके बयान पर अब विवाद खड़ा हो गया है. लोग लल्लन पासवान के ट्वीट पर कमेंट्स की बाढ़ लगा दिए है. कुछ तो ऐसे है जो लल्लन पासवान के बातो का समर्थन कर रहे है. वही काफी लोग उनके बयान का विरोध करते दिखाई दे रहे है. भागलपुर के शेरमारी बाजार में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और उनका पुतला भी जलाया गया.
"मुसलमान लक्ष्मी की पूजा नहीं करते, तो क्या वे अमीर नहीं होते"
"मुसलमान सरस्वती को नहीं पूजते, तो क्या मुसलमान शिक्षित नहीं होते" – BJP MLA Lalan Paswan from Bhagalpur,Bihar pic.twitter.com/RDoSM0jMEY— Muktanshu (@muktanshu) October 19, 2022
गौरतलब हो कि भाजपा विधायक लल्लन पासवान ने दिवाली पर देवी लक्ष्मी की पूजा पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ‘अगर हमें केवल देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन मिलता है, तो मुसलमानों में अरबपति और खरबपति नहीं होते? मुसलमान देवी लक्ष्मी की पूजा नहीं करते हैं, क्या वे अमीर नहीं हैं? मुसलमान देवी सरस्वती की पूजा नहीं करते हैं. क्या मुसलमानों में कोई विद्वान नहीं है? क्या वे आईएएस या आईपीएस नहीं बनते?’.

साथ ही पासवान ने कहा, “ऐसा माना जाता है कि बजरंगबली शक्ति वाले देवता हैं और शक्ति प्रदान करते हैं. मुस्लिम या ईसाई बजरंगबली की पूजा नहीं करते हैं. क्या वे शक्तिशाली नहीं हैं? अमेरिका में बजरंग बली का मंदिर नहीं है, तो क्या वह सुपरपावर नहीं है? जिस दिन आप विश्वास करना बंद कर देंगे, ये सभी चीजें खत्म हो जाएंगी.” बताते चले कि इससे पहले विधायक उस वक्त सुर्खियों को हिस्सा बने थे, जब उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू यादव के साथ एक बातचीत को कथित तौर पर लीक किया था.











