वाराणसी में निकली गोवर्धन शोभायात्रा, देखे शोभा यात्रा की दिलकश तस्वीरे, शोभा यात्रा में इस तरह दिया दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को श्रधांजलि
ए जावेद/ पवन जायसवाल
वाराणसी: आज मंगलवार को सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा का आयोजन नही हुआ और अब गोवर्धन पूजा कल बुधवार को आयोजित होगी। लेकिन शोभायात्रा आज मंगलवार को ही निकाली गई। इस शोभायात्रा में कई तरह की झांकियां देखने को मिलीं। वहीं विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों और यदुवंशी समाज को लोगों ने इस यात्रा के दौरान कई तरह के करतब भी दिखाए। दिवंगत मुलायम सिंह यादव को खास तरह से श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा संरक्षक का एक बड़ा सा पोस्टर लेकर शोभा यात्रा में चलते रहे।
गोवर्धन पूजा समिति की ओर से मंगलवार को हथुआ मार्केट से निकाली गई इस शोभायात्रा में यदुवंशियों का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते-नाचते आगे बढ़े। एक से एक मनोरम झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर लोग सड़कों पर लाठी के कर्तब का अनोखा खेल भी खेलते देखे गए। इस बीच काशीवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया।
केसरिया साफा बांधे यादव बंधुओं ने इस दौरान परंपरागत मनरी कला (लट्ठबाजी) का प्रदर्शन किया। यात्रा मार्ग पर दोनों ओर झांकियों के दर्शन के लिए लोगों का रेला उमड़ रहा। छतों पर भी जगह कम पड़ गई। शोभायात्रा के आगे आगे शानदार आतिशबाजी का भी प्रदर्शन होता रहा। श्रीकृष्ण-बलराम गोवर्धन पूजनोत्सव शोभायात्रा का उद्घाटन आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ ने किया।
इस दौरान पूर्व गृह राज्यमंत्री हंसराज अहिर, गिरीशचंद्र यादव , डीपी यादव समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के अलावा पांच पांडव से जुड़ी अनेक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। छत्तीसगढ़ यादव समाज द्वारा इस अवसर पर अहिरऊ रऊतारी नृत्य किया गया। इस नृत्य का प्रदर्शन गणतंत्र दिवस की परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी में किया जाता है।
ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ती गई और लोग शामिल होते गए। लहुराबीर से कबीरचौरा पहुंचने तक पूरी सड़क केसरिया साफा बांधे यादव बंधुओं से पट गई। अन्य वर्गों के लोग भी शामिल हुए। तकरीबन पांच घंटे में यह शोभायात्रा राजघाट स्थित खिड़किया घाट पहुची।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..