बाराबंकी: नाव से जा रहे थे देखने दंगल, सुमली नदी में पलटी नाव, 3 बच्चो के मौत, 7 का इलाज जारी,कई तैर कर आये बाहर, कुछ अभी भी लापता, जारी है सर्च आपरेशन, देखे तस्वीरे

फारुख हुसैन
बाराबंकी: बाराबंकी जनपद के मोहम्मदपुर खाला थाना अंतर्गत स्थित सुमली नदी में मंगलवार को नाव पलटने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। कई लोग अभी भी लापता हैं। नाव में 35 लोग सवार थे। जिनमें से अधिकांश तैरकर बाहर आ गए हैं या फिर उन्हें बचा लिया गया है। लेकिन अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।


हादसे में बचे राहुल ने बताया ,” नाव में 30 लोग सवार थे। ज्यादा दूर नहीं जाना था इसलिये कोई उतरने को तैयार नहीं हुआ। हम लोग नाव से आधी नदी पार कर चुके थे कि अचानक बैलेंस बिगड़ा और बमुश्किल 10 सेकेंड में नाव डूब गई। बच्चों समेत कई लोग डूब गए। किसी तरह एक बच्चे को बाहर पकड़कर ले आया। बाकी जाे लोग तैरना जानते थे वे किसी न किसी को पकड़कर बाहर निकल आए। हम लोग 6 राउंड में 5 बच्चों को बाहर निकाल लाए थे।”











