वाराणसी: हौसला बुलंद बदमाशो ने एसआई को गोली मार लूटी पिस्टल और पर्स, देखे तस्वीरे

तारिक आज़मी
वाराणसी: वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में हौसला बुलंद बदमाशो ने एक दरोगा को गोली मार कर उसकी पिस्टल, मोबाइल और पर्स लूट लिया है। मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दरोगा को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक चिकित्सक सीने में लगी गोली निकालने का प्रयास कर रहे है। स्वस्थ स्थिति की अभी जानकारी नही मिल पा रही है।


मौके पर कई उच्चाधिकारियों के आने का समाचार प्राप्त हो रहा है। बताते चले कि दरोगा अजय यादव 2015 बैच के एसआई है और वर्त्तमान समय में लक्सा थाने पर पोस्टेड है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। मिल रहे समाचारों के अनुसार पुलिस की कई टीमे घटना स्थल पर मौजूद है।











