वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की थाना चौक एआरएस प्रभारी खुश्बू कुमारी ने विद्यालय में जाकर बच्चे-बच्चियों को दिया जानकारी, बताया काम की बाते

ए जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश और एडीसीपी वीमेन ममता रानी के निर्देशन में चल रहे जागरूकता अभियान के क्रम में चौक थाने की एआरएस प्रभारी एसआई खुश्बू कुमारी के द्वारा लगभग प्रतिदिन ही जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में कल बुद्धवार की दोपहर में प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय कबीर चौरा के छात्र छात्राओं हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में एसआई खुशबु कुमारी ने क्षेत्र के संभ्रांत और ज़िम्मेदार नागरिको से भी बातचीत किया और सरकार के योजनाओं की जानकारी दिया। इस मौके पर स्कूल के बच्चो ने अपनी खुश्बू मैंम को थैंक यु मैंम कहकर उनका आभार व्यक्त किया।











