जन सहयोग संस्थान ट्रस्ट ने बच्चो के साथ मनाया “बाल-दिवस”

शाहीन बनारसी
चंदौली: जन सहयोग संस्थान ट्रस्ट के नेतृत्व में ग्राम सभा मधुबन के उसरा बनवासी बस्ती जिला चन्दौली में चलाये जा रहे चौपाल पाठशाला के बच्चों के बीच 14 नवम्बर बाल दिवस के शुभ अवसर पर गणतीय प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।

इसके पश्चात उन विजेताओं बच्चों में कापी और बाल पोथी वितरण किया गया साथ ही साथ सभी बच्चों में मिष्ठान का वितरण किया गया। इस दौरान जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी, सेंटर शिक्षक रतन कुमार पीरामल फाउंडेशन के सहयोगी पूजा शर्मा, पारती, सुजीत कुमार आदि ने उपस्थित होकर अपना योगदान प्रदान किया।











