कल ही इस्तीफा देने वाले रिटायर्ड आईएएस अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति की दिया राष्ट्रपति ने सहमती

ईदुल अमीन
डेस्क: रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण गोयल को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। बताते चले कि अरुण गोयल 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

हालंकि अभी वह कब से यह पद ग्रहण करेगे इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नही हुई है। चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति की घोषणा उस वक्त हुई है जब अगले महीने ही गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गुजरात में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, इसके नतीजे आठ दिसंबर को घोषित होंगे।











