अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी ज़ोरदार टक्कर

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरा रोड से पशुहडी मार्ग पर एक अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार वही गिरकर जख्मी हालत में पड़ा रहा। आने जाने वाले राहगीरों ने उसे देखा तो उसका नाम पता पूछ कर उसके घर इसकी सूचना दी। जैसे ही सूचना परिजन को मिली, वह तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल कराया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।












