देखे मौके का वीडियो: लखनऊ में अनियंत्रित होकर कार गिरी गोमती नदी में, 2 लोगो का शव सहित पालतू कुत्ते का भी शव बरामद, रेस्क्यू आपरेशन से 2 अन्य की तलाश जारी

ईदुल अमीन (इनपुट: शाहरुख़)
लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। जहा देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गोमती नदी में जा गिरी है। लखनऊ के समता मूलक चौराहे के पास घटित इस घटना में अब तक 2 लोगो का शव बरामद हो चूका है। साथ ही रेस्क्यू कर रही टीम को पालतू कुत्ते का भी शव बरामद हुआ है। वही संभावित 2 अन्य की तलाश जारी है।

राजधानी लखनऊ के समता मूलक चौराहा के पास गोमती नदी में गिरी कार, दो की मौत
बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे, दो पुरुष, एक महिला, मौके पर पहुंची पुलिस pic.twitter.com/bvC5VbJINr
— Priya singh (@priyarajputlive) December 20, 2022
कार सवार संभावित दो अन्य लोगों की तालश की जा रही है। पुलिस और बचाव दल की टीम मौके पर जुटी हुई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डीसीपी सेंट्रल और नगर आयुक्त सहित तमाम फोर्स मौके पर मौजूद हैं। साथ ही कई थानों की पुलिस भी बचाव अभियान में जुटी हुई है।











