वाराणसी: आकाशवाणी के निदेशक राजेश कुमार गौतम ने जरूरतमंद लोगों में वितरित किए तीन सौ कम्बल

मो0 सलीम
वाराणसी: आकाशवाणी के निदेशक राजेश कुमार गौतम समाज सेविका श्रीमती आरती गौतम और हिंदी लोक गायिका एवं समाज सेविका सुश्री ज्योति गुप्ता और एशियन ब्रिज इंडिया के निदेशक मोहम्मद मूसा आज़मी ने हर वर्ष की भांति इस जाड़े में भी, इस कड़ाके की ठंड में रात 10 बजे निकल कर आकाशवाणी के पीछे मलिन बस्ती, शिवपुरवा मलिन बस्ती, लहरतारा कैंसर हॉस्पिटल के मंदिर पर सो रहे कैंसर पीड़ितों के परिवार जनो और कैंट स्टेशन पर पुल के नीचे रह रहे गरीब और निराश्रित व्यक्तियों महिलाओं और बच्चों के बीच में लगभग 300 कंबल का वितरण किया।












