ठण्ड का कहर: कक्षा नौ की छात्रा की ठण्ड ने लिया जान

मो0 चाँद
वाराणसी: भीषण ठण्ड का कहर जारी है। पड़ रही कड़ाके की ठण्ड अपना सितम बरकरार रखने के लिए हर दिन नए रूप के साथ दस्तक दे रही है। हर तरफ कोहरे की चादर छाई हुई है। इस समय पूरे उत्तर भारत समेत पूर्वांचल में शीतलहर का कहर जारी है। गलन भी काफी बढ़ गई है। घने कोहरे और शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित है।

जानकारी के अनुसार मृतका अंजलि (17) मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा क्रांति चौहान की पुत्री थी. अंजलि कस्तूरबा इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। अंजली रविवार को अपने गांव चकिया के पचवनिया से वाराणसी अपने बुआ के घर पहुंची। इसी बीच देर शाम अंजली के पेट में दर्द हुआ। अंजलि को इलाज के लिए ले गए लेकिन अंजली की मौत हो गयी। वही किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।











