आशा ट्रस्ट द्वारा आयोजित सावित्री बाई फुले निबंध प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

शाहीन बनारसी
वाराणसी: राजवारी स्थित लक्ष्मी शंकर इंटर कालेज में विगत 30 दिसंबर को आयोजित की गयी सावित्रीबाई फुले स्मृति निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लेखन के लिए चयनित सभी 22 बालिकाओं को सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं बालिकोपयोगी पुस्तक ‘बेटी करे सवाल’ प्रदान किया गया।

जिनमे प्रथम स्थान पर सात, द्वितीय स्थान पर पांच और तृतीय स्थान पर दस बालिकाएं रही। इनमे रूपम, प्रीती, सपना, रंजना, स्वेच्छा, अर्चना और वंदना का लेखन अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सूरज पांडेय, अनीता देवी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक भी शामिल रहे।











