वाराणसी: पोस्टकार्ड के माध्यम से छात्राओं ने किया मुख्यमंत्री से बेहतर शिक्षा की मांग

शाहीन बनारसी
वाराणसी। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमौली में बालिका दिवस पखवाड़े के अंतर्गत लोक चेतना समिति चिरईगांव तथा चैंपियंस फॉर गर्ल एजुकेशन संस्था के द्वारा चलाये जा रहे हो पोस्टकार्ड अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए पोस्ट कार्ड के माध्यम से बच्चियों ने मांग की कि उनके गांव में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शौचालय वॉटर प्लांट तथा उनके लिए पुस्तकालय की व्यवस्था की जाए।

रणजीत कुमार के द्वारा बच्चियों को बताया गया कि किस प्रकार अपने हक अधिकार की बात मुख्यमंत्री को पहुंचाई जाए जिससे शिक्षा को व्यवसायीकरण से मुक्त किया जाए। कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार, रणजीत कुमार, बंदना इत्यादि लोगों ने मुख्य रूप से अपनी बातों को विद्यार्थियों के सामने रखने का प्रयास किया।











