जारी है शाहरुख खान की फ़िल्म पठान की सुनामी, 9वे दिन भी सफलता का लहराया परचम

शाहीन बनारसी
डेस्क: बायकॉट गैंग के गुस्से का शिकार हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान की दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की ‘पठान’ ने आठ दिन के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 667 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब अगर बात करें नौवें दिन के कलेक्शन की तो शुरूआती अनुमानों के मुताबिक शाहरुख खान की एक्शन फिल्म ने 9वें दिन भारत में 15-17 करोड़ की कमाई की।

बता दें, पठान के बाद शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म जवान की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में भी किंग खान एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर फिलहाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस फिल्म के डायरेक्टर एटली हैं। इसके अलावा शाहरुख राजकुमारी हिरानी की अगली फिल्म डंकी में भी दिखाई देने वाले हैं।











