महंगाई की एक और मार: बजट के ठीक बाद महंगाई ने दिया आम नागरिको को झटका, अमूल दूध के बढे 3 रुपया लीटर दाम

शाहीन बनारसी
डेस्क: मुल्क की आम आवाम को बजट के तुरंत पश्चात् महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। अमूल ने 3 रुपये प्रति लीटर दूध की कीमत बढ़ा दी हैं। अमूल ने बयान जारी कर बताया है कि दूध की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई हैं। दूध की बढ़ी हुई कीमत आज यानी 3 फरवरी से ही लागू होगी।

वही इसके अतिरिक्त ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि दूध के बढ़े हुए दाम गुजरात को छोड़कर देश के सभी प्रदेशों में लागू किए जाएंगे। कांग्रेस ने अच्छे दिन का जिक्र कर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि बीते 1 वर्ष में अमूल ने 8 रुपए प्रति लीटर तक दूध की कीमत बढ़ा दी हैं।











