5 दुकानों में हुई चोरी के आरोपी को महज़ 12 घंटे में गिरफ्तार करने वाली चौक पुलिस का किया न्यू बनारस व्यापार समिति ने सम्मान, कहा “थैंक यु”

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के दालमंडी स्थित सराय हड़हा की 5 दुकानों में एक ही रात में विगत दिनों हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुवे चोरी गई रकम के साथ आरोपी को महज़ 12 घंटे में गिरफ्तार करने वाली चौक पुलिस के सम्मान में आज न्यू बनारस व्यापार समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने चौक इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा और उनकी टीम का धन्यवाद कहा।


इस अवसर पर व्यापारी नेताओं में अजीत सिंह बग्गा, आसिफ शेख, एनुद्दीन “एनु”, अबुल खैर “मिस्टर”, मो0 साजिद “गुड्डू”, फुरकान खान, बाबु नकाब, मो0 साकिब, मो0 फैसल, फरीद अहमद, रज्जब अली “राजा”, मो0 असलम, अमन विराट आदि व्यापारी नेता उपस्थित थे।











