भाजपा पार्षद राशिद आरफी का विधायक इरफ़ान सोलंकी के लिए छलका दर्द, वीडियो में भाजपा नेता अकील खान सहित कई दिग्गज नेताओं को दी गालियाँ, वीडियो हुआ वायरल
आदिल अहमद
कानपुर। कानपुर में भाजपा पार्षद राशिद आरफी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक अन्य भाजपा नेता अकील खान सहित कई दिग्गज नेताओ को वह गलिया देते वह नज़र आ रहे है। वहीं वायरल वीडियो में यह भी नज़र आ रहा है कि कुछ लोगो द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की लगी होर्डिंग को फाड़ा जा रहा है।
वीडियो जो वायरल हो रहा है उसमे होर्डिंग फड़वाने के लिए कोई और नही बल्कि खुद राशिद आरफी कह रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार होर्डिंग फाड़ने वाले कोई और नही बल्कि भाजपा पार्षद राशिद आरफी के ही लोग है। वीडियो में भाजपा पार्षद राशिद आरफी का विधायक इरफान सोलंकी के लिए भी दर्द छलकता नज़र आ रहा है।
स्थानीय सूत्रों की माने तो इस तरीके की हरकत करते हुवे भाजपा पार्षद राशिद आरफी काफी नशे में था और नशे में ही विधायक के खिलाफ बयान देने वाला भाजपा नेता अकील खान को घेर लिया और खूब उत्पात मचाया।
लेकिन भाजपा पार्षद राशिद आरफी की नशेबाजी का मामला यही नही थमा था। राशिद आरफी ने अपने कार्यालय के पास भी एक एक्सीडेंट कर दिया और फिर गाली बकते हुए घर पर जेसीबी चलवाकर घर उखाड़ फेंकने की भी बात कह डाली। अब सवाल यह उठता है कि क्या भाजपा नेता शराब पीकर किसी के घर पर बुलडोजर चलवा सकते हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स आ रहे है। वीडियो में ऐसी अश्लील भाषाओं का प्रयोग किया जा रहा है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..