टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मिले सपा मुखिया अखिलेश यादव, हुआ गठबंधन, बोले अखिलेश “जो लोग ‘बीजेपी वैक्सीन’ लगवा लेते हैं, उन्हें सीबीआई, ईडी या आई-टी से कोई फर्क नहीं पड़ता”

शाहीन बनारसी
डेस्क: कोलकाता में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाक़ात किया। इस मौके पर उनके साथ शिवपाल यादव भी थे। दोनों नेताओं की भेट ममता बनर्जी के आवास पर हुई और इस मौके पर गठबंधन का एलान हुआ। इस विपक्षी एकता में कांग्रेस शामिल नही है।


इस सबके बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा है कि ये सोचना बीजेपी का भ्रम है कि कांग्रेस विपक्ष का ‘बिग बॉस’ है। टीएमसी नेता ने कहा, “मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 23 मार्च को नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगी। हम अन्य विपक्षी दलों के साथ इस (भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाए रखने की योजना) पर चर्चा करेंगे। हम यह नहीं कह रहे हैं कि यह तीसरा मोर्चा है, लेकिन क्षेत्रीय दलों के पास बीजेपी का मुकाबला करने की ताकत है।”











