अमेठी के आरिफ और उसके दोस्त सारस का छूटा साथ, वन विभाग की टीम सारस को लेकर गई अपने साथ, सारस से जुदा होते समय रो पड़े आरिफ

तारिक़ खान
डेस्क: अमेठी जनपद में उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस और आरिफ की दोस्ती आसपास के इलाके में खासी फेमस हो गई थी। दोनों एक साथ रहते और खाते-पीते थे। मगर जब यह तस्वीर और वीडियो मीडिया के केंद्र में आये तो वन विभाग ने इस दोस्ती को तोड़ते हुवे बुधवार सुबह आरिफ के दोस्त सारस को अपने साथ ले गया। अपने दोस्त के यूं अचानक जुदा होने पर आरिफ खासे परेशान हो गए हैं। सारस को आखिरी बार छूकर तो वो रोने तक लग गए।


वीडियो देख लोग अलग-अलग राय रख रहे हैं। कह रहे हैं कि वन विभाग को ऐसा नहीं करना चाहिए था।’ किसी ने लिखा कि अगर सारस को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?’ कुल मिलाकर लोगों ने तो इस मामले पर अलग-अलग कमेंट किए हैं।











