दो सदी से दे रहा था वह नीम का पेड़ ठंडी छाव, आज खोई हयात और गिरा ज़मींन पर, छोटी पियरी स्थित माँ शारदा मंदिर के पास का नीम का पेड़ गिरा, सब कुछ रहा खैर, एक बाइक हुई क्षतिग्रस्त

शाहीन बनारसी
वाराणसी: बे-मौसम होती तेज़ ह्वाओ के साथ ज़बरदस्त बरसात ने आम ज़िन्दगी की पहिया पर ब्रेक सा लगा रखा है. इस बारिश ने जहा हर तरफ लोगो को परेशान कर रखा है वही किसानो को भी आंसू बहाने को मजबुर कर रही है. वही आज इस बारिश की वजह से एक पुराना नीम का पेड़ गिर पड़ा. वह तो गनीमत रहा कि इस पेड़ की ज़द में कोई आया नही और किसी प्रकार की कोई हानि नही हुई.

गनीमत था कि इस पेड़ के गिरने पर वहा कोई मौके पर मौजूद नही था और न किसी भवन के तरफ यह पेड़ गिरा. यह देख कर लोगो ने राहत की सांस ली। स्थानीय नागरिको की माने तो बरसात से कमजोर होकर यह पेड़ गिर पड़ा. इस पेड़ को लगभग 200 साल पुराना बताया जा रहा है. पेड़ गिरने से इसके पास खड़ी एक बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पेड़ के बगल में ही मां शारदा का मंदिर है, इसी वजह है कि पेड़ की भी पूजा की जाती थी। मंदिर में 6 अप्रैल को श्रृंगार का भी आयोजन है।











