अमेरिकी सेना के दो हेलीकाफ्टर दुर्घटनाग्रस्त, 9 लोगो की मौत

ईदुल अमीन
डेस्क: अमेरिका के केंटकी राज्य में बुधवार रात अमेरिकी सेना के दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। यह घटना 101वीं एयरबोर्न डिवीजन से जुड़ी थी और एक सैन्य अड्डे के पास एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुई।

बीबीसी द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों हेलीकॉप्टर एक-दूसरे से टकरा गए थे, प्रवक्ता ने कहा कि “इस समय इसकी पुष्टि करने में असमर्थ हैं” अमेरिकी सेना की वेबसाइट के अनुसार, 101वीं एयरबोर्न डिवीजन एकमात्र हवाई हमला डिवीजन है जिसे अंतरराष्ट्रीय संघर्ष क्षेत्रों में भेजा गया है











