बदहाल सीवर व्यवस्था के बेहाल ‘दालमंडी’, साहब सिर्फ भवन सख्या सीके0 68/1 पर ही नही भवन संख्या 68/32 पर भी कल-कल कर बह रहा सीवर, हमारी न माने तो वीडियो देख ले साहब

तारिक़ आज़मी
वाराणसी: स्थानीय निकाय चुनाव समाप्त हो चुके है। वाराणसी शहर पूरी तरफ से अब स्मार्ट हो चूका है। मगर साफ़ सफाई की उत्तम व्यवस्था का दावा करने वाला वाराणसी नगर निगम आज भी शहर बनारस के सीवर समस्याओं को लेकर जूझता हुआ दिखाई देता है। बेशक मुख्य मार्ग पर तो साफ़ सफाई की चाक चौबंद व्यवस्था है। मगर गलियों का शहर वाराणसी के कई इलाके आज भी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे है।


हमने इस सम्बन्ध में स्थानीय जलकल के जेई मनीष से बात किया तो उन्होंने का कि मामला संज्ञान में है और कल यानी बुद्धवार को दोनों जगह समस्या का निस्तारण हो जाएगा। वही इलाके के लोगो का भी यही कहना है कि ये ‘कल’ पिछले 10 दिनो के अधिक वक्त से अभी तक आया नही है। शायद इस बार कल आ जाए। अब जनता की भी सुने और जेई साहब की भी सुने तो बस एक उम्मीद ही रह सकती है इस ‘कल’ के लिए। देखे शायद कल आ जाए।











