वाराणसी: नाबालिग किशोरी को परेशान करने वाला इलियास का बेटा दानिश चढ़ा चौक पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद
वाराणसी: किशोरी को परेशान करने और छेड़खानी करने का आरोपी इलियास का बेटा जावेद चौक पुलिस के हत्थे आज चढ़ गया। जावेद एक नाबालिग किशोरी के छेड़खानी और अपहरण सहित पाक्सो जैसे गम्भीर धाराओं में आरोपी है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर आज अदालत में पेश किया है।

इस तहरीर को संज्ञान में लेते हुए तत्काल मामले में संज्ञान लेते हुवे इस्पेक्टर चौक ने मामला दर्ज कर अपने नेतृत्व में एक टीम जिसमे एसआई अमित शुक्ला, जितेंद्र कुमार, क़ा0 मनोज कुमार सिंह, शशि कांत सिंह और बृजेश प्रताप शामिल थे का गठन कर आरोपी की गिरफ़्तारी नियमानुसार सुनिश्चित किया गया। मामले में आरोपी दानिश को मामला दर्ज होने के महज़ 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया और विधिक कार्यवाही कर समक्ष अदालत पेश किया गया। समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त को अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।











