वाराणसी: आदमपुर के ओमकरलेश्वर में नवविवाहिता ने किया आत्महत्या

शाहीन बनारसी
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र कर ओंकारलेश्वर इलाके में आज शुक्रवार सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पाकर विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि उसकी हत्या ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए की है। आदमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मायका पक्ष के लोगों की सूचना पर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।











