वाराणसी: संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो के अंदर मृत मिली युवती, पुलिस जुटी जांच में

शाहीन बनारसी
वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया पुलिस चौकी क्षेत्र में गांधी नगर कालोनी में एक खड़ी ऑटो के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलीं युवती के शव की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के चेहरे पर कुछ चोट के निशान दिखाई दें रहे थे।

परिजनों ने बताया कि चंपा नशे की लती थी और लोगो के घरों में झाड़ू पोछे का काम करती थी। मृतका का विवाह नही हुआ था। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मामले में पुलिस जांच को दिशा देगी। युवती की मृत्यु का कारण भी तभी स्पष्ट हो सकता है। मौके पर पहुची फॉरेंसिक की फील्ड यूनिट ने भी बारीकी से घटना स्थल की जांच किया।











