बृज भूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस की चार्जशीट और पॉक्सो केस में मिली क्लीन चिट पर साक्षी मलिक ने दी ये प्रतिक्रिया
आफ़ताब फारुकी
डेस्क: महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोपों पर बृज भूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस की चार्जशीट और पॉक्सो केस में उन्हें मिली क्लीन चिट पर कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक ने प्रतिक्रिया दी है। साक्षी मलिक ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में उनको दोषी करार दिया गया है। बाक़ी चीज़ें तब क्लियर होंगी।।। हमारी लीगल टीम ने एप्लिकेशन डाली है।” “एक दो दिन में उनके हाथ में चार्जशीट आ जाएगी, तभी वे क्लियर बता पाएंगे कि क्या-क्या चार्जेज लगे हैं और आगे क्या-क्या प्रोसेस होने वाला है।”
पॉक्सो अधिनियम की धाराएं हटाए जाने के सवाल पर साक्षी मलिक ने कहा, “ये धाराएं पुलिस ने हटाई है। जैसा कि हमने सुना है कि सुप्रीम कोर्ट ये डिसाइड करता है कि वो पहले वाले बयान को मानेगा या बाद वाले बयान को।” “रही बात कि उनके (नाबालिग शिकायतकर्ता) के जो पिता हैं, उन पर दबाव है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा भी है कि डिप्रेशन में हूं, दबाव में हूं। इससे तो यही समझा जा सकता है कि उन्होंने दबाव के कारण ऐसा किया। वे टूट चुके हैं।” कुश्ती फेडरेशन के चुनावों पर साक्षी मलिक ने कहा, “हमारी मांग थी कि फेडरेशन में उसके (बृज भूषण शरण सिंह) के घर का कोई आदमी न हो।”
“दूर का भी कोई रिश्तेदार न हो क्योंकि हम चाहते हैं कि नई फेडरेशन का निर्माण हो जिसमें खिलाड़ी भी हो सकते हैं और फेडरेशन को अच्छा भी चला सकते हैं। कोई और अच्छे इंसान भी हो सकते हैं।” अगला कदम क्या होगा, इस सवाल पर साक्षी मलिक ने कहा, “मैं ये क्लियर कर दूं कि एक बार चार्जशीट हमें मिल जाए और दूसरा ये कि सरकार ने जो हमसे वादे किए थे, वो बाक़ी हैं।” “और दो-तीन बातें थीं जो एक बार साफ़ हो जाएंगी तभी हम फ़ैसला कर पाएंगे कि हमारा अगला कदम क्या होगा।”
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..