आगामी त्योहारों के मद्देनज़र वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने किया पैदल गश्त

ए0 जावेद
वाराणसी: आगामी त्योहारों के मद्देनज़र वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट त्योहारों को सकुशल संपन्न करवाने हेतु मुस्तैद है। बताते चले कि बकरीद 29 जून को मनाया जायेगा और साथ ही सावन का महिना भी शुरू होने वाला है। इसी के मद्देनज़र शांति व्यवस्था के लिए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस कमिश्नरेट एक एक गतिविधियों पर नज़र रखे है।

इस पैदल गश्त में दशाश्वमेध थानाध्यक्ष, लक्सा थाना प्रभारी और कई चौकी प्रभारी मौजूद थे। इस क्रम में वाहन चेकिंग करते हुवे गोदौलिया चौराहे पर चालान भी किया गया। जिनके द्वारा सड़क पर वाहन खड़ा कर जाम किया जा रहा था उनको चेताया भी गया।











