प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जौनपुर जनपद की सपा कार्यकारिणी किया भंग

मो0 चाँद ‘बाबू’
डेस्क: आज रविवार की सुबह प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी पार्टी जौनपुर की जनपदीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया। आज सुबह सुबह अचानक से कार्यकारिणी भंग होने के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताते चले कि अभी दो दिन पहले ही पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ0 अवधनाथ पाल ने जिले की कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की घोषणा की थी। उस कारिणी में 24 सदस्य कार्यकारिणी और कुछ पदाधिकारियों का नाम शामिल था।












