पश्चिम बंगाल उपचुनाव के महज़ दो दिनों पहले भाजपा ने दिया टीएमसी को तगड़ा झटका, सियासी उलटफेर करते हुवे टीएमसी की पूर्व विधायक गई भाजपा के खेमे में

तारिक़ खान
डेस्क: पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले एक बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। इस सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। महज़ एक दिन पहले मिताली पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की चुनावी सभा में मंच पर मौजूद थीं। लेकिन रविवार सुबह उन्होंने पार्टी पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया।

ধুপগুড়ি বিধানসভার তৃণমূলের প্রাক্তন বিধায়িকা মিতালী রায় ধুপগুড়ি নির্বাচনী কার্যালয়ে রাজ্য সভাপতি @drsukantabjp সহ রাজ্য নেতৃত্বের উপস্থিতিতে তৃণমূল ছেড়ে বিজেপিতে যোগদান করলেন। #JoinBJP pic.twitter.com/knpKoI5Zla
— BJP Bengal (@BJP4Bengal) September 3, 2023
बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘मिताली ज़िले के एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखती हैं। वो तृणमूल में काम नहीं कर पा रही थीं। आम लोगों के हित में काम करने के लिए ही उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। अभी तृणमूल कांग्रेस से कई नेता भाजपा में शामिल होंगे।’ वहीं तृणमूल के स्थानीय नेताओं का कहना है कि उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण मिताली की नाराज़गी काफ़ी बढ़ गई थी। पार्टी ने उनकी जगह निर्मल चंद्र राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी वजह से उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ने का फ़ैसला किया।











