भारत ने किया कनाडा में वीज़ा सेवा निलंबित

आदिल अहमद
डेस्क: भारत के कनाडा स्थित भारतीय मिशन ने कहा है कि ऑपरेशनल वजहों से अगली सूचना तक वीज़ा सेवाएं निलंबित की जा रही हैं। थोड़ी देर पहले भारत का वीज़ा एप्लीकेशन का काम देखने वाली कंपनी बीएलएस की वेबसाइट से ये जानकारी शेयर करने के बाद हटा ली गई थी, लेकिन अब ये जानकारी फिर शेयर कर दी गई है।

बीएलएस इंटरनेशनल कनाडा में भारत के लिए ऑनलाइन वीज़ा एप्लीकेशन केंद्रों का काम संभालती है। भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद चल रहा है। कनाडा ने पहले भारत के राजनयिक को निष्कासित किया था। इसके बाद भारत ने भी कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया था।











