न्याय विभाग द्वारा संचालित ई-कोर्ट और टेली लॉ की सुविधाएं आपके नजदीकी सीएससी केंद्रों पर

विपिन शुक्ला
कानपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर के सहयोग से विकास भवन सभागार कानपुर नगर में टेली लॉ जागरूकता व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीएससी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर योगेश मिश्रा द्वारा अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर श्रीमती शुभी गुप्ता का गुलदस्ता देकर स्वागत से किया गया।

उन्होने कहा कि टेली लॉ द्वारा संचार व सूचना की अद्यतन तकनीकी (Call/Video Conference) का प्रयोग करते हुये पैनल लायर द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कानूनी सहायता से वंचित लोगों को कानूनी सहायता/सलाह उपलब्ध कराया जाता है।











