वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का हुआ कांग्रेस में विलय, पार्टी संस्थापक और आन्ध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी शर्मिला हुई कांग्रेस में शामिल

शफी उस्मानी
डेस्क: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी और वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की संस्थापक वाईएस शर्मिला गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने अपनी पार्टी के कांग्रेस में विलय की भी घोषणा की और कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसे निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह तेलंगाना में कांग्रेस की जीत का हिस्सा थीं। उन्होंने हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव में के0 चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति की सरकार के खिलाफ कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी।











