ऑटो में यात्रियों से धोखाधड़ी करके सामान और पैसा चुराने वाला चढ़ा लंका पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद
वाराणसी: यात्री से आटो में धोखाधड़ी करके पैसे चुराने वाले एक अभियुक्त को लंका पुलिस ने चोरी के पैसो और घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित धर दबोचा है। गिरफ्तार अभियुक्त दरेतु जगतपुर बसन्त पट्टी, थाना रोहनिया निवासी नसीम पुत्र बसीर है।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 2500 नगद रूपये उक्त चोरी की रकम के बरामद किये। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर अदालत में पेश किया जहा से अदालत द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।











