एटा: ठण्ड से चाह रहा था राहत पाना और जल गया गरीब का आशियाँ, सामान जलकर हुआ राख में तब्दील, भैंसे जिंदा जली

मो0 कुमेल
डेस्क: बढती ठण्ड के कारण हर कोई परेशान है। हर कोई इस से राहत पाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। लोग अलाव का सहारा ले रहे है मगर यही अलाव एक परिवार के लिए कहर बन गया। दरअसल, मामला उत्तर प्रदे*श के एटा का है जहाँ बुधवार की रात एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं चार भैंस जिंदा जल गईं। घटना से किसान को लाखों का नुकसान हुआ है। आग देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

इसके अलावा आग से झुलसीं चार भैंस की मौत हो गई। ग्राम प्रधान अफराक अंसार अली ने बताया कि झोंपड़ी में आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन से मदद दिलाने की पहल की जाएगी। अलाव से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।











