ममता के बाद अब भगवंत मान ने भी किया अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा, बोले ‘पंजाब बनेगा हीरो, आम आदमी पार्टी 13-0’

तारिक खान
डेस्क: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसी तरह की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगे। इस घोषणा के साथ उन्होंने नारा दिया कि ‘पंजाब बनेगा हीरो, आम आदमी पार्टी 13-0’।

मान के बयान से पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ किसी भी तरह की चर्चा में नहीं है और उनकी पार्टी राज्य में 20 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।











