बिहार में जारी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच बीजेपी ने अपने सांसदों और विधायकों की बुलाई बैठक

अनिल कुमार
डेस्क: बिहार में जारी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच बीजेपी ने अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, बिहार बीजेपी के प्रमुख सम्राट चौधरी ने कहा है कि बैठक लोकसभा चुनाव में पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा होगी। हालांकि बैठक कब होगी ये नहीं बताया गया है।

इस बीच, कांग्रेस नेता शकील अहमद ने पार्टी और मौजूदा और पूर्व विधायकों की शनिवार को बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर दो बजे पूर्णिया में होगी। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” की तैयारियों के सिलसिले में ये बैठक बुलाई गई है।











