74 वर्षीय रिटायर्ड फौजी ने मैदान में 28 मीटर गोला फेंक जीता मेडल

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: गाजीपुर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी बब्बन राम इस समय सुर्खियों में हैं. 14 साल पहले सेना से रिटायर हुए 74 वर्षीय पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने हैदराबाद में आयोजित पांचवीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में बाउंज मेडल जीता है।

गांव में रिटायर जीवन गुजारने के दौरान एक बार उन्हें पता चला कि गांव के कुछ लोग मास्टर एथलेटिक्स खेल रहे हैं। उन्हें देखकर बब्बन राम ने भी दाव अजमाया और पहली बार साल 2021 में वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित मास्टर्स एथलेटिक्स में भाग लिया। यह प्रतियोगिता हैदराबाद के गोच्चीबोली स्टेडियम में आयोजित हुई थी। उनके पदक जीतने की खबर से गांव में जश्न का माहौल है।
इसमें उन्होंने सिल्वर पदक जीता और फिर शुरू हो गया उनका खेल में नया करियर. इसी क्रम में वह इस बार 8 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित पांचवी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेने हैदराबाद पहुंचे। यहां उन्होंने 65 प्लस आयु वर्ग के ग्रुप में हिस्सा लेते हुए डिस्कस थ्रो निशाना लगाया।











