प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में उमडा जन सैलाब, युवाओं ने सुनाया अपना दुःख दर्द

शफी उस्मानी
डेस्क: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ उत्तर प्रदेश में प्रवेश के बाद आज प्रधानमन्त्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी इसमें हिस्सा लेंगे। वो रायबरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे। आज वाराणसी में प्रचंड कांग्रेसजनों और भीड़ के साथ राहुल गाँधी का रोड शो हुआ।

वाराणसी में इस यात्रा अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल और सिराथु से समाजवादी पार्टी के विधायक ने भी हिस्सा लिया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी। मणिपुर से शुरू हुई ये यात्रा मुंबई में ख़त्म होगी। इसके तहत राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 67 हज़ार किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

देश में आज 2 सबसे बड़े मुद्दे हैं:
1- बेरोजगारी
2- महंगाईआज 2 हिंदुस्तान बन गए हैं- एक अरबपतियों का, दूसरा गरीबों का
देश के बड़े-बड़े मीडिया संस्थान अडानी और अंबानी के हैं। ये लोग किसान, मजदूर, गरीबों को नहीं दिखाते.. 24 घंटा केवल नरेंद्र मोदी को दिखाते हैं।
: @RahulGandhi… pic.twitter.com/LiOGgDWz7f
— Congress (@INCIndia) February 17, 2024
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान मैंने कभी नफरत नहीं देखी। यहां तक कि भाजपा और आरएसएस के लोग भी यात्रा में आए। जैसे ही हमारे पास आए, उन्होंने हमसे अच्छे से बात की। यह देश तभी मजबूत होता है, जब हम साथ मिलकर काम करते हैं। देश को एक साथ लाना ही देश के प्रति सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि इस वक्त देश में नफरत और डर का माहौल है। राहुल ने यात्रा का उद्देश्य बताते हुए मीडिया पर सवाल खड़े किए। मीडिया को अडानी, अंबानी व मोदी का आदमी बताया। नोटबंदी व जीएसटी की कमियों को कभी कोई नहीं दिखाएगा।












