दूध लेकर जा रहा टैंकर ब्रेक फेल होने के चलते अनियंत्रित होकर पलटा, टैंकर चालक घायल

मो0 सलीम
डेस्क: आज गुरूवार की सुबह टैंकर पलटने से हादसा हो गया. दरअसल, वाराणसी-शक्ति नगर राजमार्ग पर लखनिया दरी मोड़ के पास सोनभद्र से दूध लेकर वाराणसी की ओर जा रहा टैंकर ब्रेक फेल होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में टैंकर के खलासी को भी हल्की चोट आई है। टैंकर पर लदा लगभग पांच हजार लीटर दूध सड़क पर बह गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल चालक को इलाज के लिए भिजवा दिया गया है।











