सपा व कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के बाद अब अखिलेश यादव राहुल गांधी की यात्रा में होंगे शामिल

मो0 शरीफ
डेस्क: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे। बताते चले सपा व कांग्रेस के बीच यूपी में सीट बंटवारे के बाद अब अखिलेश यादव ने ये फैसला लिया है।

बुधवार को सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद अब अखिलेश न्याय यात्रा मे शामिल होंगे। वही कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, सपा 63 सीटों पर लड़ेगी। सीटों पर समझौता होने के बाद बुधवार शाम को दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।











