ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में पूजा के अधिकार का आदेश देने वाले सेवानिवृत जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश बने बने डा0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के लोकपाल

अनुराग पाण्डेय
डेस्क: ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में पूजा का अधकार देने वाले सेवानिवृत्त जज अजय कृष्ण विश्वेश को डा0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के लोकपाल पद पर नियुक्त किया है। दिनांक 27 फरवरी 2024 को डा शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो0 हिमांशु शेखर झा ने वाराणसी के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अजय कृष्ण विश्वेश को डा0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ का लोकपाल नियुक्त किया है।

डा शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के नव नियुक्त लोकपाल श्री अजय कृष्ण विश्वेश और विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो हिमांशु शेखर झा की शिष्टाचार मुलाकात pic.twitter.com/COwz1mz7cE
— DSM National Rehabilitation University, Lucknow (@dsmru_lko) February 28, 2024
डॉ0 अजय कृष्ण विश्वेश मूलरूप से हरिद्वार के रहने वाले हैं। उनका जन्म सात जनवरी, 1964 को हुआ था। उन्होंने कुरुक्षेत्र के सीनियर मॉडल स्कूल से 1981 में बीएससी, 1984 में एलएलबी और 1986 में एलएलएम किया। 20 जून, 1990 को उनकी न्यायिक सेवा की शुरुआत हुई। उत्तराखंड के कोटद्वार में उनकी पहली पोस्टिंग मुंसिफ मजिस्ट्रेट के रूप में हुई। 1991 में उनका ट्रांसफर सहारनपुर हो गया। इसके बाद वह देहरादून के न्यायिक मजिस्ट्रेट बने। वर्तमान में वे वाराणसी के जिला न्यायालय से सेवानिवृत हुए हैं।












